तीन खनन पट्टों की जांच में दो में अवैध खनन
बांदा, अप्रैल 12 -- बांदा। संयुक्त निरीक्षण राजस्व व खनिज विभाग की टीम ने तीन मौरंग खदानों का निरीक्षण किया। इसमें दो में अवैध खनन का मामला सामने आया है। तहसील बांदा के ग्राम मरौलीखादर में संचालित खण्ड संख्या-06, 05 व 04 का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खण्ड संख्या-06 में अनियमितताएं सामने आईं। यह पट्टा आनन्देश्वर केमटेक प्रा. लि. के निदेशक आनंद कुमार गुप्ता के नाम स्वीकृत है। जांच में पाया गया कि पट्टा क्षेत्र से बाहर तीन गड्ढों (पिट्स) में मिट्टी हटाकर लगभग 4470.50 घनमीटर बालू/मोरम का अवैध खनन और परिवहन किया गया है। इसी तरह खण्ड संख्या-05, जो डेस्कोन बिल्डटेक प्रा. लि. के निदेशक संजीव कुमार गुप्ता के पक्ष में पांच वर्ष के लिए स्वीकृत है, के निरीक्षण में भी गड़बड़ी मिली। यहां तीन पिट्स में करीब 8654 घनमीटर बालू अवैध खनन परिवहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.