बलरामपुर, मई 29 -- बलरामपुर, संवाददाता। जिले में तैनात तीन खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) तथा एक राजकीय हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक को शासन की ओर से पदोन्नति की सौगात मिली है। माध्यमिक शिक्षा अनुभाग-2 द्वारा जारी आदेश के तहत उप शिक्षा अधिकारी (राजकीय) संवर्ग के अधिकारियों को उच्चतर वेतनमान प्रदान किया गया है। यह पदोन्नति लोक सेवा आयोग प्रयागराज की विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है। जिले में कार्यरत खंड शिक्षाधिकारी राजकुमार, रामचंद्र एवं रमेश चंद्र के साथ राजकीय हाईस्कूल मधवाजोत के प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय को पदोन्नत किया गया है। शासनादेश के अनुसार सभी पदोन्नत अधिकारियों को 56,100 से 1,77,500 रुपये (लेवल-10) का वेतनमान दिया गया है। निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकारी अपने वर्तमान तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करते हुए शासन के न...