हापुड़, फरवरी 25 -- जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताजा मामले में साइबर ठगों ने पिलखुवा के एक युवक को फर्जी बैंक एजेंट बनकर फोन काल की और अपने झांसे में ले लिया। इसके बाद वाट्सएप पर पीड़ित को एक लिंक भेजकर उसका मोबाइल हैक कर लिया गया। इसके बाद आरोपितों ने पीड़ित तीन अलग-अलग क्रेडिट कार्ड से कुल 1.81 लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिलखुवा निवासी राजू ने थाना साइबर क्राइम में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 13 अक्टूबर 2025 को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से काल आया था। काल करने वाले ने खुद को बैंक का एजेंट बताते हुए कहा कि उनके क्रेडिट कार्ड की इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन बंद करनी है। आरोपी ने पीड़ित को विश्वास में लेकर वाट्सएप पर एक लिंक भेजा और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.