चित्रकूट, जुलाई 8 -- चित्रकूट। जिला प्रशासन ने अवैध खनन, परिवहन व ओवरलोडिंग पर शिकंजा कसा है। राजस्व एवं खनन विभाग की संयुक्त जांच के बाद तीन क्रशर संचालकों को 28 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। खान अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि गोडा में संचालित माधव स्टोन क्रशर 18 लाख, शंकर पार्वती स्टोन क्रशर व एसआर ग्रेनाइट को पांच-पांच लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। इनके विरुद्ध खनिज (अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण का निवारण) नियमावली के तहत कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...