तीन को मौत की नींद सुलाने वाले ट्रक चालक पर मुकदमा
कानपुर, जुलाई 15 -- सरसौल, संवाददाता। महाराजपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। हादसे में स्कार्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ अन्य घायल हुए थे। रूमा के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो जा घुसी थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए थे। मामले में मृतक स्कॉर्पियो मालिक हरियाणा के सिरसा निवासी बजरंग शर्मा की पत्नी सिमरनजीत की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक मिर्जापुर के मड़ियां निवासी आदर्श कुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महाराजपुर थाना प्रभारी जनार्दन सिंह ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.