कौशाम्बी, मार्च 1 -- चंद्र ग्रहण एवं सूतक काल को देखते हुए शक्ति पीठ मां शीतला मंदिर के कपाट 3 मार्च यानि मंगलवार को बंद रहेंगे। चार मार्च को फूलों की होली खेली जाएगी। इसके लिए मंदिर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। फूलों की होली में शामिल होने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु आते हैं। मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष आत्म प्रकाश 'टिंकू' पंडा ने बताया कि 3 मार्च को सुबह 5 बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। शाम 7 बजे संक्षिप्त रूप से पट खोले जाएंगे, साफ-सफाई के बाद दोबारा कपाट बंद होंगे। इसके बाद 4 मार्च बुधवार को सुबह 5 बजे मंगला आरती के साथ ही मंदिर के कपाट विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। अध्यक्ष ने बताया कि चंद्र ग्रहण के कारण लगने वाले सूतक काल की वजह से 3 मार्च को प्रस्तावित फूलों की होली स्थगित कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.