ललितपुर, मार्च 2 -- मड़ावरा। तहसील क्षेत्र अन्तर्गत कस्बा और गावों में चंद्र ग्रहण के सूतक काल को देखते हुए तीन मार्च मंगलवार को मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे। चार मार्च को मंदिरों में फूलों की होली खेली जाएगी। इसके लिए मंदिर की प्रबंध समितियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। फूलों की होली में शामिल होने के लिए दूर-दराज से श्रद्धालु आ रहे हैं। मंदिर प्रबंध समितियों के सदस्यों ने बताया कि तीन मार्च को सुबह पांच बजे मंगला आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। शाम सात बजे संक्षिप्त रूप से पट खुलेंगे और साफ-सफाई के बाद दोबारा कपाट बंद होंगे। इसके बाद चार मार्च बुधवार को सुबह पांच बजे मंगला आरती के साथ ही मंदिर के कपाट विधिवत रूप से श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे। चंद्र ग्रहण के कारण लगने वाले सूतक काल की वजह से तीन मार्च को प्रस्तावित फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.