मुरादाबाद, मार्च 13 -- कोतवाली पुलिस ने अवैध चरस के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। दरोगा सुनील कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि मुरादाबाद रोड पर ब्राइट फ्यूचर स्कूल के पास तीन लोग संदिग्ध हालत में खड़े हैं, पुलिसतीनों को मौके पर पकड़ लिया । तलाशी लेने पर तीनों के पास से 925 ग्राम नाजायज चरस बरामद हुई है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अरशद पुत्र मोहम्मद हसन, अफसर आलम पुत्र अख्तर हुसैन और साजिद पुत्र अब्बास हुसैन निवासी मोहल्ला अंसारियान बताया है। तीनों को एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...