भागलपुर, फरवरी 27 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। तीन मार्च को चंद्र ग्रहण लगेगा। यह साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण है। ज्योतिष वंशीधर झा ने बताया कि तीन मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा। चंद्र ग्रहण भारत में दोपहर 3:20 मिनट से शुरू होगा और 6.22 मिनट से 6.26 मिनट में अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण देखा जा सकता है। चंद्र ग्रहण लगभग 6:47 बजे तक रहेगा। भारत में कुल दृश्य अवधि करीब 20-25 मिनट के आसपास होगी। यह ग्रहण होली फाल्गुन पूर्णिमा के समय पड़ रहा है। इसलिए इसकी धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व और भी बढ़ जाता है। चंद्र ग्रहण के दौरान ग्रहों की ऊर्जा तीव्र और संवेदनशील मानी जाती है। चंद्र ग्रहण से पहले एक सूतक काल माना जाता है। इस अवधि में पूजा-अर्चना-उपवास जैसे धार्मिक नियम पूजा शास्त्र के अनुसार मनाए जाते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.