मुजफ्फरपुर, जनवरी 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बीआरए बिहार विवि कर्मचारी संघ की आमसभा गुरुवार को विवि परिसर में हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष राम कुमार और संयोजन सचिव गौरव ने किया। इस दौरान कर्मचारियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ आंदोलन करने का निर्णय लिया। कर्मियों ने कहा कि विवि प्रशासन की उदासीनता के खिलाफ यह कदम उठाया जा रहा है। आमसभा में तय किया गया कि तीन फरवरी को कर्मचारी काला बिल्ला लगाकर काम करेंगे। इसके बाद 6 से 10 फरवरी तक कर्मचारी भोजनावकाश के बाद सांकेतिक प्रदर्शन करेंगे। 11 फरवरी को कर्मचारी संघ विरोध रैली निकालेगा। इसके बाद कर्मचारी विवि कार्यालय की चाबी प्रशासन को सौंप देंगे। 12 फरवरी को विवि कर्मचारी संघ पटना में होने वाले एआईयूईसी और बीआईयूसी की हड़ताल में शामिल होगा। 13 और 14 फरवरी को कर्मी सामूहिक अवकाश पर रहें...