धनबाद, अप्रैल 30 -- बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) ने तीन कोर्स की उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। इनमें पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष, एलएलबी सेमेस्टर-दो और बीए एलएलबी सेमेस्टर-दो शामिल है। विश्वविद्यालय के अनुसार पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (सत्र 2022-24 व 2023-25), एलएलबी सेमेस्टर-दो (सत्र 2024-27) और बीए एलएलबी सेमेस्टर-दो (सत्र 2024-29) के छात्र-छात्राएं 30 अप्रैल से छह मई तक आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक पेपर के लिए 500 रुपये शुल्क निर्धारित है। विद्यार्थी विश्वविद्यालय के परीक्षा पोर्टल पर लॉगइन कर आवेदन जमा करेंगे। अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय के ई-मेल पर संपर्क किया जा सकता है। यह भी पढ़ें- बीएससी नर्सिंग परीक्षा फॉर्म की तिथि बढ़ी यह भी पढ़ें- एलएलबी प्रथम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.