मैनपुरी, मई 18 -- डीएम के निर्देश पर क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था में अनियमितता बरतने वाले दुकानदारों पर प्रशासन का चाबुक चला है। एसडीएम नीरज कुमार द्विवेदी ने डीएम के आदेश पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भोगांव क्षेत्र के तीन सरकारी राशन विक्रेताओं के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं। इस कड़ी कार्रवाई से क्षेत्र के कोटेदारों में हड़कंप मच गया है। पूर्ति निरीक्षक धर्मेंद्र चौहान द्वारा की गई जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। जांच में ब्यौती कलां के राशन विक्रेता उदयवीर सिंह को लगातार निर्देशों के बावजूद अन्नपूर्णा मॉडल शॉप के बजाय अपने निजी घर से दुकान संचालित करते हुए पाया गया। वहीं, मेरापुर गुजराती के कायम सिंह एवं मधुपुरी के रुकुम पाल सिंह पर उपभोक्ताओं से अभद्रता करने, घटतौली और स्टॉक रजिस्टर में बड़ा हेरफेर करने क...