तीन कॉलेजों के 117 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण
जमशेदपुर, अप्रैल 12 -- कोल्हान विश्वविद्यालय के एलबीएसएम, एबीएम और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के भूगोल विभाग की ओर से बीए छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया गया। मेजर-6 प्रायोगिक पेपर के तहत आयोजित इस यात्रा में कुल 117 विद्यार्थियों ने भाग लिया। दल ने सूर्य मंदिर, दशम फॉल, बिरला साइंस म्यूजियम और टैगोर हिल जैसे महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा किया और वहां की भौगोलिक संरचना एवं सांस्कृतिक विरासत का व्यावहारिक अध्ययन किया। पांच प्राध्यापकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने किताबी ज्ञान को धरातल पर समझा। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, ऐसे भ्रमण विद्यार्थियों में शोध की भावना और व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत सहायक हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.