देवरिया, जून 4 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एकौना थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव तीन दिन पूर्व दो पक्षों में जमकर मारपीट हुआ था। मामले में पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज की है। साथ ही दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर एकौना थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में जमकर गोलबन्दी चल रहा है। दोनों पक्ष डढ़िया गांव के राजा की छावनी टोला के रहने वाले हैं। एक जून को दोपहर में डढ़िया गांव के बंधे पर दोनों पक्ष के लोगों में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष ने बाइक तोड़ने और फायरिंग करने का भी आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने उदय भान यादव पुत्र राम दुलारे यादव की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज की। जिसमें राहुल यादव के साथ ही रुद्रपुर थाना क्षेत्र के चिलवन मोहान गांव के र...