गंगापार, दिसम्बर 31 -- पुरानी रंजिश में तीन आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए छत पर लगे सीमेंट की सीट को तोड़ा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत कुखुड़ी गाँव निवासी कमला प्रसाद मिश्र ने थाने में तहरीर दी कि पड़ोसी लल्लन, रीतेश और कुसुम ने पुरानी रंजिश में गालीगलौज करते हुए उनको पीटा और छत पर लगे सीमेंट की सीट को तोड़ा। आरोपियों ने थाने जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...