कानपुर, मार्च 29 -- पुखरायां। भोगनीपुर पुलिस ने गिरोह बनाकर लूटपाट और वाहन चोरी करने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इंस्पेक्टर भोगनीपुर सतीश कुमार सिंह ने गैंग लीडर गुलशन उर्फ गोलू सिंह निवासी सलेमपुर राजपुर व गिरोह के सदस्य सुरजीत सिंह सलेमपुर थाना राजपुर व सत्यम दुबे पुत्र बालमुकुंद निवासी पिथऊपुर थाना सिरसा कलार तीनों के खिलाफ थाना भोगनीपुर में गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। कोतवाल ने बताया कि उपरोक्त ग्रुप के सदस्य गलत ढंग से अपराध कर लूटपाट व वाहन चोरी करते हैं। इस गैंग लीडर गुलशन उर्फ गोलू है इसके खिलाफ थाना भोगनीपुर में व थाना राजपुर में तथा थाना सट्टी में कई मुकदमे भी दर्ज हैं। डीएम-एसपी के अनुमोदन के बाद तीनों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.