जौनपुर, दिसम्बर 26 -- बरसठी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बड़ेरी गांव के पास बाइक सवार तीन लोगों ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया। जिसके बाद बाइक सवारों ने गाली गलौज और जाति सूचक शब्द का प्रयोग किया। पुलिस ने उसके बेटे की तहरीर पर बुधवार को दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ एससीएसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। गांव निवासी विमल सरोज ने पुलिस से शिकायत किया कि मंगलवार को पिता जयराम सरोज बड़ेरी बाजार गए थे। रास्ते में मछलीशहर की तरफ से बाइक सवार तीन लोग उन्हें टक्कर मार दिए। जिसमे उनका हाथ टूट गया, विरोध करने पर तीनों बाइक सवार गाली गलौज करने लगे और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। विमल की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को मोनू सिंह निवासी रामपुर, लकी सिंह निवासी महमूदपुर, एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.