प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 31 -- लालगंज। मारपीट की घटना में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के केदौरा गांव की निशा देवी पत्नी महन्थ लाल पटेल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि 30 जनवरी की सुबह झाडू लगाने के विवाद में पड़ोसी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों देशराज, विजय कुमार व उसकी मां ने पीड़िता व उसके बच्चों रागिनी व कोमल को मारापीटा और जानलेवा धमकी दी। तहरीर के आधार पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.