लखनऊ, अप्रैल 3 -- लखनऊ,संवाददाता। जालसाजों ने छात्रा समेत तीन के खातों से करीब 4.79 लाख रुपये पार कर दिए। महिगवां के दौलतपुर निवासी अंबरलाल ने बताया कि बीते एक मार्च को उनका मोबाइल कुछ लोगों ने ले लिया था। इसके बाद उन्होंने उसी नंबर का दूसरा सिमकार्ड इश्यू कराया था। कुछ दिन बाद सिमकार्ड चालू हुआ तो 10 मार्च को वे रुपये निकालने के लिए भारतीय स्टेट बैंक बीकेटी शाखा में पहुंचे। वहां पता कि 2 मार्च से 9 मार्च के बीच खाते से यूपीआई के माध्यम से जालसाजों ने 4 लाख रुपये पार कर दिए। वहीं, इंदिरानगर के अबरारनगर स्थित नाज मंजिल अपार्टमेंट निवासी वजीद उज जमां का खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले ओटीपी आया। इस पर पीड़ित ने बैंक जाकर जानकारी की तो पता चला कि खाते से 50 हजार निकले हैं। आशियाना स्थित राम मनोहर लोहिया लॉ वि...