लखीमपुरखीरी, मार्च 19 -- यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की कापियों का मूल्यांकन बुधवा से शुरू हो गया। शहर के तीन मूल्यांकन केन्द्र जीआईसी, जीजीआईसी व गांधी विद्यालय में मूल्यांकन किया जा रहा है। पहले दिन 19776 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। कुल 371210 कापियों का मूल्यांकन जिले में एक अप्रैल तक पूरा होना है। डीआईओएस विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तीनों मूल्यांकन केन्द्रों पर कुल 1595 शिक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें 171 डीएचई को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि जीजीआईसी में 49 डीएचई और 473 शिक्षक, गांधी विद्यालय में 49 डीएचई और 489 शिक्षक मूल्यांकन में लगे हैं। वहीं इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए 73 डीएचई व 633 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। डीआईओएस ने बताया कि हाईस्कूल में कुल 197539 कॉपियां जांचने को मिली हैं वहीं इंटरमी...