हजारीबाग, मार्च 28 -- हजारीबाग जिला प्रतिनिधि। जिले के मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन शनिवार को किया गया। इसके लिए तीन केंद्र बनाए गये थे। इसमें प्लस टू हिन्दू स्कूल हजारीबाग, केबीएसएस प्लस टू हाई स्कूल चौपारण एवं प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल बरकट्ठा शामिल है। मॉडल स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होती है। इन स्कूलों में क्लास छह के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा संचालित इन स्कूलों में नामांकन के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा दो पाली में ली गई। पहली पाली 11 से एक बजे तक जबकि दूसरी पाली 1:15 से सवा तीन बजे तक हुई। बताया जाता है कि तीनों परीक्षा केंद्रो पर शांतिपूर्वक परीक्षा संपन्न हुई। इसमें चयनित छात्र छात्रों का नामांकन मॉडल स्कूल में हो सकेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...