जौनपुर, जुलाई 28 -- जौनपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2026 की कम्पार्टमेंट तथा अंक सुधार परीक्षा मंगलवार को जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में हाईस्कूल तथा दूसरी पाली में इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। जिले में राजा डीएम शिया इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज तथा जनक कुमारी इंटर कॉलेज हुसैनाबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। हाईस्कूल परीक्षा में 702 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 653 ने परीक्षा दी, जबकि 49 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 1073 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 1031 उपस्थित हुए और 42 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों को मिलाकर कुल 1775 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1684 ने परीक्षा दी, जबकि 91 अ...