लखनऊ, मई 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप्र पुलिस की रेडियो शाखा में भर्ती 936 प्रधान परिचालक, प्रधान परिचालक (यांत्रिकी) का आठ माह का आधारभूत प्रशिक्षण 11 मई से आरंभ होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को नवचयनित परिचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए थे। परिचालकों का प्रशिक्षण आरटीसी लखनऊ, रायबरेली व सीतापुर में होगा। अभ्यर्थियों को उन्हें आवंटित प्रशिक्षण केंद्रों पर निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। पहले पीटीसी बाराबंकी को प्रशिक्षण केंद्र के रूप में चुना गया था, जिसे परिवर्तित कर पीटीसी रायबरेली किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...