साहिबगंज, सितम्बर 21 -- राजमहल, प्रतिनिधि।अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से संचालित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा 2026 का सोमवार को सफल आयोजन किया गया। मौके पर प्रखंड संयोजक, राजमहल सुबोल प्रसाद साहा की देखरेख में शहर के तीन विद्यालयों में परीक्षा हुई। प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय के प्रधानाचार्य रीमा कुमारी, शिक्षक हर्षवर्धन शाह, निरंजन कुमार , महबूब आलम , इमरान हसन अंसारी एवं लिपिक साक्षी गुप्ता, पीएम श्री मध्य विद्यालय नया बाजार के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार, शिक्षिका शोभा गुप्ता व उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौवगच्छी के प्रधानाचार्य निर्मल कुमार सरकार, शिक्षिका अंजू राय एवं शिक्षक अजय साहा के सहयोग से सफल पूर्वक परीक्षा संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- Saraikela News...