सोनभद्र, फरवरी 16 -- सोनभद्र, संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित संकलन एवं संरक्षण के लिए जनपद में तीन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इनमें एक मुख्य संकलन केंद्र तथा दो उप-संकलन केंद्र बनाए गए हैं, जहां परीक्षार्थियों की कापियां सुरक्षित रूप से रखी जाएंगी। कंट्रोल रूम से संकलन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी रखी जाएगी। जनपद में 18 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं, जो 12 मार्च तक चलेगी। इसको लेकर 80 केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 47750 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका संकलन के लिए जिले में तीन केंद्र निर्धारित किए गए हैं। राबर्ट्सगंज में राजा शारदा महेश इंटर कालेज को मुख्य संकलन केंद्र व दुद्धी में राजकीय इंटर कालेज और पिपरी में राजकीय इंटर कालेज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.