सिद्धार्थ, मार्च 26 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले के तीनों केंद्रों पर हो रहा है। बुधवार को भी सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में कॉपियों की जांच हुई। बुधवार को हाईस्कूल व इंटर की 41285 उत्तर पुस्तिकाएं की जांच की गई। शुरुआती दौर से ही लगातार परीक्षकों की अनुपस्थिति के कारण मूल्यांकन कार्य की रफ्तार धीमी बनी हुई है। बुधवार को शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में हाईस्कूल की 13180 व तिलक इंटर कॉलेज बांसी में हाईस्कूल की 13743 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच हुई। वहीं रतन सेन इंटर कॉलेज बांसी में इंटर की 14362 कापियां जांची गईं। शिवपति इंटर कॉलेज शोहरतगढ़ में मूल्यांकन के लिए 582 परीक्षकों की ड्यूटी लगी थी। इसमें से बुधवार को 221 उपस्थित रहे। तिलक में 581 में से 225 मौजूद रहे। वहीं रतन सेन में 57...