महाराजगंज, मार्च 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बुधवार से शुरू होगा। जिले में तीन विद्यालयों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है।महराजगंज इंटर कालेज महराजगंज, गणेश शंकर विद्यार्थी स्मारक इंटर कालेज महराजगंज और सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज आनंदनगर में उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन को लेकर निर्देश दिया गया है। पहले दिन मुख्य परीक्षक व परीक्षक द्वारा नमूने के तौर पर उत्तर पुस्तिकाएं जांची जाएंगी। एक अन्य जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष प्रभात कुमार पांडेय ने बताया कि गोरखपुर फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी बुधवार को मूल्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.