फतेहपुर, फरवरी 26 -- सुल्तानपुर घोष। हुसैनगंज-कड़ा मार्ग पर थाना क्षेत्र के ऐराया में कोल्ड स्टोर के पास बुधवार रात हुए सड़क हादसे में तीन की मौके पर हुई मौत के बाद चौथे घायल ने भी बुधवार देर रात ही अस्पताल में दम तोड़ दिया। हादसे में चार की मौत के बाद परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि पतारा थाना हुसैनगंज निवासी श्याम लाल सिंह उर्फ रामू, अरविंद तथा मोती लाल निवासी मोहम्मदपुर गौंती थाना सुल्तानपुर घोष सभी एक ही बाइक में सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। यह लोग ऐरायां नवनिर्मित कोल्ड स्टोर के पास पहुंचे तभी सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गयी। जिसमें अरविंद, श्याम लाल व कमलेश कुमार निवासी तौरा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी। मोती लाल व दुर्गेश सुखराज गंभीर घायल हो गये। हथगाम सीएचसी पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनो को उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.