धनबाद, अप्रैल 29 -- कोयला अधिकारियों के वेतन विसंगति मुद्दे पर जबलपुर हाईकोर्ट में चल रहे मामले में कोर्ट ने कोल इंडिया को आदेश दिया है कि कोयला अधिकारियों को तीन किस्तों में एरियर भुगतान करें। सूत्रों ने बताया कि आदेश जारी होने के चार सप्ताह के अंदर एरियर की पहली किस्त भुगतान हो। पहली किस्त अप्रैल 2026, दूसरी किस्त अगस्त 2026 और तीसरी किस्त दिसंर 2026 में भुगतान करने को कहा है। मालूम हो कोर्ट के आदेश पर ही कोयला अधिकारियों के वेतन में वृद्धि का निर्णय कोल इंडिया ने लिया है। अब बढ़े वेतन का एरियर पर कोर्ट ने आदेश जारी किया है। यह भी पढ़ें- अप्रैल या मई...केंद्रीय कर्मचारियों को सैलरी पर कब मिलेगा सरप्राइज? यह भी पढ़ें- जेई से एई प्रमोशन पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, 2023 से प्रभावी होगी प्रोन्नति

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...