मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- सकरा,हिन्दुस्तान संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर राजाराम गांव में बुधवार रात चोरों ने तीन किसान के घरों को निशाना बनाया। चोरों ने दो लाख से अधिक के आभूषण सहित पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। किसान राम प्रमोद कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वे एक रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गया था। रात में मुजफ्फरपुर स्थित मकान पर रुक गया। भाई अमोद कुमार सिंह व भतीजा राम नरेश सिंह बाहर रहते हैं। इसी बीच चोरों ने घर का ताला तोड़कर बक्सा और गोदरेज को तोड़कर एक लाख नकद, दो लाख से अधिक के आभूषण सहित पांच लाख की संपत्ति चोरी कर ली। राम प्रमोद कुमार सिंह ने थाना में आवेदन दिया है। बरियारपुर थानेदार शिवचंद्र यादव ने बताया कि चोरों का पता लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...