बोकारो, मार्च 13 -- कसमार प्रखंड के सिंहपुर पंचायत के पूरनाडीह (करमा) गांव में गुरुवार की आधी रात अचानक आग लगने से तीन किसानों की खलिहान जलकर नष्ट हो गई। इस घटना में किसानों को काफी आर्थिक क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार पूरनाडीह निवासी दुखी महतो के पुत्र ध्रुव महतो और विकास महतो तथा आषाढ़ी महतो के पुत्र रीतवरण महतो की खलिहान आमने-सामने स्थित थी। गुरुवार की देर रात अचानक एक खलिहान में आग लग गई, जो देखते ही देखते अन्य खलिहानों तक फैल गई। आग की लपटें तेज होने के कारण तीनों किसानों की खलिहान इसकी चपेट में आ गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने बाल्टी और अन्य साधनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण खलिहान में रखा अनाज व अन्य स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.