गाजीपुर, अप्रैल 18 -- जखनिया। कोतवाली भुड़कुड़ा ने तीन बाल अपचारियों को अवैध असलहों के साथ पकड़ा। उनको बाल सुधार गृह भेज दिया गया। उपनिरीक्षक शिवराज सिंह यादव ने मुखबिर की सूचना पर ब्रह्म बाबा मंदिर के पास से तीन बाल अपचारियों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। इस संबंध में केस दर्ज कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- श्यामनगर में फायरिंग की घटना संदिग्ध, जांच जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...