तीन किशोरी को बंधक बनाकर मारपीट में दो आरोपी गिरफ्तार
मिर्जापुर, अगस्त 7 -- मिर्जापुर, संवाददाता। तीन किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने व बंधकर बनाकर मारपीट मामले में लालगंज पुलिस ने शुक्रवार दो आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने तीनों किशोरी को हरियाणा के गुड़गांव से बरामद किया था। घर से स्कूल जाने के दौरान अचानक लापता हो गई थीं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण लालगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन किशोरी घर से साथ में स्कूल जाने के लिए निकली थीं। जो बीच रास्ते से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। उनके परिजनों ने आस-पास गांव और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। तब एक किशोरी की मां ने दो अगस्त को लालगंज थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु की। लालगंज थानाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि जांच के दौरान लापता किशोरियों की लोकेशन हरियाणा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.