बगहा, मार्च 24 -- बेतिया , हिंदुस्तान संवाददाता जिले के बलथर, गोपालपुर, शनिचरी व नौतन थाना क्षेत्र से अलग अलग घटनाओं में तीन किशोरियों समेत चार लड़कियों का अपहरण कतिपय तत्वों ने कर लिया है । इस मामले में अपहृत लड़कियों के परिजनों ने अलग अलग एफआईआर दर करायी है । एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर शौर्य सुमन के नर्दिेश पर पुलिस की टीम लड़कियों की बरामदगी के लिए छापेमारी कर रही है । शीघ्र ही सभी को खोज निकाला जाएगा । सूत्रो के अनुसार बाल्थर थाना के एक गांव से 19 वर्षीय लड़की का अपहरण शादी की नियत से कतिपय तत्वों ने कर लिया। इस मामले में लड़की के पिता ने गांव के सात लोगो के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है । वही बलथर थाना के एक गांव से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का अपहरण 17 मार्च की दोपहर कर लिया गया । इस मामले में लड़की की मां ने पूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.