मेरठ, मार्च 7 -- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के यादगारपुर मोहल्ले में शनिवार को तीन किशोरियों पर लोगों ने बच्चा चोरी का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस तीनों को थाने ले आई और पूछताछ की और उनके परिजनों से संपर्क किया। पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों लड़कियां दिल्ली की रहने वाली हैं और नाबालिग हैं। जानकारी के अनुसार मोहल्ले के कुछ लोगों ने तीन लड़कियों के साथ एक युवक को पार्क और आसपास की गलियों में घूमते देखा। लड़कियां आसपास खेल रहे बच्चों से बात भी कर रही थीं। जिस पर लोगों को शक हुआ। इसी दौरान किसी ने बच्चा चोरी की आशंका जताते हुए शोर मचा दिया। जिसके बाद लोगों ने हंगामा करते हुए तीनों लड़कियों को पकड़ लिया, जबकि युवक फरार हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए तीनों लड़कियों को थाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.