नोएडा, अप्रैल 30 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। शहर में अलग-अलग स्थान से तीन किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गईं। परिजनों को जब वे संभावित स्थानों पर नहीं मिलीं तो उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कराए। पुलिस की टीमें उन्हें खोज रही हैं। जिला मुरादाबाद निवासी एक व्यक्ति ने सेक्टर-49 थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह बरौला गांव में किराये पर रहते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी 22 अप्रैल की रात से लापता है। उन्होंने उसे परिचितों और रिश्तेदारों समेत सभी संभावित स्थानों पर खोजा, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, जिला शाहजहांपुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में बरौला गांव मे किराए पर रहते हैं। उनकी 15 वर्षीय बेटी 21 अप्रैल की रात करीब नौ बजे बिना बताए कहीं चली गई। शुरुआत...