सीतापुर, फरवरी 15 -- सीतापुर, संवाददाता। जिले के बिसवां इलाके में जहां तीन किशोरियों लापता हो गई, वहीं लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में भी एक युवती गायब हो गई। पीड़ित परिजनों ने तीनों थानों में मुकदमें दर्ज करा दिए हैं। पुलिस मामलों में कार्रवाई कर रही है। बिसवां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी चौदह वर्षीय बेटी शुक्रवार को गांव के ही दो अन्य लड़कियों के साथ कहीं गई थी। उसके बाद तीनों लड़कियां वापस नहीं आई हैं। काफी तलाश करने पर भी पता नहीं चला तो पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लापता किशोरियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है की तीन टीमें लगाई गई हैं। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी 20 वर्षीय बेटी को 10 फरवरी को राज बह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.