नोएडा, फरवरी 12 -- नोएडा। फेज-1 थाने की पुलिस ने दिल्ली से गांजा लाकर शहर में बेचने वाले तस्कर को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सेक्टर-8 निवासी नासिर खान उर्फ कालू के रूप में हुई। उसके पास से तीन किलो 170 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत दो केस पहले से ही फेज वन थाने में दर्ज हैं। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गांजे की पुड़िया बनाता है और फिर उसे विभिन्न कॉलेजों और फैक्टरियों के पास छात्रों और कामगारों को बेचता है। इससे उसे तीन गुना तक मुनाफा होता है। आरोपी के पूर्व में जेल जाने की बात कही जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.