तीन किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
बांदा, जून 2 -- बांदा। पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से सूखा गांजा बरामद किया। देहात कोतवाली क्षेत्र के गुरेह गांव के बिरंची पुरवा निवासी लवकुश पुत्र अवधेश सोमवार की रात गुरेह गांव के पास बैग लिए खड़ा था। गस्त के दौरान पुलिस को आता देख वह वहां से भागने लगा। पुलिस ने आशंका के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान बैग से 03 किलो 132 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह भी पढ़ें- सवा तीन किलो गांजा के साथ एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.