तीन किलो गांजा के साथ महिला सहित दो गिरफ्तार
सोनभद्र, मई 24 -- रेणुकूट,हिंदुस्तान संवाद। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना पिपरी पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से कुल तीन किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए एक महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार पहली कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेन्द्र सरोज अपनी टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि एक महिला रेलवे स्टेशन रेणुकूट के पूर्वी छोर से रेलवे कॉलोनी की ओर गांजा लेकर जा रही है। पुलिस ने रेलवे के बिजली पावर हाउस के पास महिला को रोककर तलाशी ली गई तो उसके पास से 1.420 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में महिला ने अपना नाम विमला देवी निवासी चाचा कॉलोनी वार्ड नंबर-तीन रेणुकूट बताया। वहीं दूसरी कार्रवाई में उपनिरीक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.