बुलंदशहर, अप्रैल 3 -- कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के अरनियां मौजपुर गेट के निकट से 3 किलो 100 ग्राम गांजा के साथ चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ऑटो में सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने ऑटो भी कब्जे में ले लिया है। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह खुर्जा नगर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान अरनिया मौजपुर गांव मोड़ के निकट ऑटो सवार चार संदिग्ध युवकों को रोका गया। ऑटो की चेकिंग करने पर अवैध रूप से मादक पदार्थ मिला। जांच में वह गांजा पाया गया। जिसका वजन तीन किलो 100 ग्राम था। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 60 हजार रुपये है। आरोपियों के पास से आठ हजार रुपये नकदी भी बरामद की गई। जो उन्होंने गांजा बेचकर कमाए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह गांजा नशे की लत रखने वाले लोगों को महंगे दाम में बेचते हैं। दिल्ली में रह...