तीन किमी खदेड़कर डकैती व आर्म्स एक्ट के आरोपित को दबोचा
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। एसटीएफ बिहार व जैतपुर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर डकैती एवं आर्म्स एक्ट के फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब तीन किलोमीटर तक पीछा कर उसे दबोचा।मंगलवार को एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि जैतपुर थाने में दर्ज एक कांड के वांछित अपराधी पारू थाना क्षेत्र निवासी मिथलेश कुमार उर्फ विक्की गोसाईं को जागीरीय से गिरफ्तार किया गया है। आरोपित के विरुद्ध मुजफ्फरपुर जिले के विभिन्न थानों में चोरी, डकैती, हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट समेत छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई बार प्रयास कर चुकी थी, लेकिन वह लगातार चकमा देकर फरार हो जाता था। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.