झांसी, अप्रैल 16 -- झांसी। तहसील मऊरानीपुर के ग्राम रेवन में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक करनल गुलजार सिंह राणा, करनल अनिल कुमार व ग्राम प्रधान पवन यादव के साथ ग्राम बेरवई व रेवन के तीन भूतपूर्व सैनिकों की विधवाओं को सम्मानित किया। जिसमें मूर्ति देवी, पुष्पा देवी प्रेमवती को 269 मीडियम रेजिमेंट के द्वारा उपलब्ध कराए गिफ्ट पैक भेंट किए। इस दौरान कैप्टन राम रतन तिवारी, सूबेदार मेजर जगत नारायण शर्मा, सूबेदार मिजाजी लाल पांचाल, सूबेदार मोहम्मद फारूक, सूबेदार माहेश्वरी सिंह सेंगर, नायक राकेश अग्निहोत्री नायक लक्ष्मी नारायण दोंदेरिया सहित ग्राम रेवन के अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- तीन का किया पूर्व सैनिक संगठन ने सम्मान यह भी पढ़ें- मेरठ: आरवीसी के युवा अफसरों के कंधों पर सजे सितारे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...