खगडि़या, जुलाई 11 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि शिक्षा विभाग के तीन कार्यक्रम पदाधिकारियों के बीच विभागीय कार्यों का बंटवारा किया गया। डीएम के निर्देशानुसार डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने कार्यक्रम पदाधिकारी नुपूर प्रसाद को स्थापना शाखा के डीपीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही उन्हें योजना एवं लेखा डीपीओ का भी दायित्य दिया गया। वहीं आकांक्षा चौधरी को प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ की जिम्मेदारी दी गई है। वे इससे पहले एमडीएम योजना के डीपीओ का कार्य देख रही थी। इधर कार्यक्रम पदाधिकारी अनामिका कुमारी को माध्यमिक शिक्षा एवं साक्षरता के साथ पीएम पोषण योजना का डीपीओ का कार्यभार सौंपा गया। इधर डीईओ अमरेन्द्र कुमार गोंड ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा कार्यक्रम पदाधिकारियों के स्थानांतरण व पदस्थापन के उपरांत कार्यक्रम पदाधिकारियों के बी...