देवघर, अप्रैल 6 -- मधुपुर। रविवार की शाम शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित अग्रसेन भवन सभागार में भारतीय अनुमंडल रेडक्रॉस सोसाइटी शाखा मधुपुर की बैठक चेयरमैन डॉ. अरुण गुटगुटिया की अध्यक्षता में की गई। बैठक में सचिव महेंद्र घोष ने पिछली बैठक की कार्यवाही का अनुमोदन किया। इसके बाद मधुपुर नगर निकाय चुनाव में सोसाइटी के तीन कार्यकारिणी सदस्यों गौरव जयसवाल, विवेक बथवाल और राजेश कुमार दुबे के वार्ड पार्षद निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी गई। साथ ही नगर परिषद अध्यक्ष के भाई फैयाज केशर को भी बधाई देते हुए कहा गया कि इनकी जीत से सोसाइटी को सहयोग मिलेगा। कोषाध्यक्ष ने वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का विस्तार से ब्यौरा प्रस्तुत किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक रविवार को आपसी विचार-विमर्श के लिए नियमित बैठक की जाएगी। साथ ही मासिक स्वास्थ्य शिविर समेत ...