तीन कारों की टक्कर से हाईवे पर लगा जाम, बैंक कर्मचारी घायल
मेरठ, मई 14 -- दिल्ली दून हाईवे पर मटौर गांव के सामने गुरुवार सायं एक तेज रफ्तार कार चालक की लापरवाही के चलते तीन कार आपस में टकरा गई। कारों की भिड़ंत के चलते हाईवे पर अफरातफरी मच गई और जाम लग गया। सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिथवाते हुए छतिग्रस्त कारों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। थाने पर हादसे में घायल बैंक कर्मचारी ने आरोपी कार चालक के खिलाफ तहरीर दी। थाने पर दी तहरीर में मेरठ के थाना नौचंदी रायबाग निवासी सुहैल जैदी ने बताया कि वह खतौली स्थित भूमि विकास बैंक में फील्ड अफसर है। गुरुवार को ड्यूटी समाप्त होने पर वह कार से घर लौट रहा था। मटौर गांव के सामने पीछे से आए तेज रफ्तार कार चालक वलीदपुर गांव निवासी सुशांत ने शराब के नशे में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर सुशांत की कार अनियंत्रित होकर बराबर से निकल रही वैग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.