तीन कस्तूरबा विद्यालयों में हॉस्टल और एकेडमिक ब्लॉक तैयार
आजमगढ़, जुलाई 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में हॉस्टल और एकेडमिक ब्लॉक बनकर तैयार हो गए हैं। तकनीकी जांच के बाद उन्हें जल्द ही बेसिक शिक्षा विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। इसके अलावा नौ अन्य विद्यालयों में भी हॉस्टल का निर्माण करीब अस्सी फीसदी तक पूरा हो गया है। विभाग ने कार्यदायी संस्था को जल्द से जल्द से निर्माण पूरा कराने का निर्देश दिया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इन विद्यालयोँ में कक्षा नौ से 12वीं तक की छात्राएं छात्रावास में रहकर ही पढ़ाई करेंगी। वर्ष 2023-24 में शासन से जिले के नौ कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों को उच्चीकृत करने की मंजरी मिली थी। इसके तहत एकेडमिक ब्लॉक और छात्रावास का निर्माण कराया जाना था। निर्माण कार्य के लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.