तीन करोड़ से संवरेगी आवास विकास कॉलोनी की सूरत
बलिया, मई 18 -- बलिया, संवाददाता। लंबे समय से जर्जर सड़कों और जलजमाव का दंश झेल रहे आवास विकास कालोनी की तस्वीर जल्द ही बदलने वाली है। इसके लिए नगर पालिका की ओर से तीन करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इलाके में नालीयुक्त छह सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के लिए सौ एलईडी लाइटें भी लगाई जाएंगी। विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। कुल लागत की आधी धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है। सबकुछ ठीक रहा तो अगले सप्ताह से कार्य शुरु होने की उम्मीद जताई जा रही है。
शहर की वीआईपी कालोनियों में शुमार आवास विकास शहर की वीआईपी कालोनियों में शुमार आवास विकास पिछले कुछ वर्षों से बदहाली का दंश झेल रहा है। टूटी-फूटी सड़कें, अंधेरे में डूबी कालोनी, बदहाली इसकी पहचान बन गई है। अलग-अलग अवसरों पर कालोनी के लोगों ने सड़क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.