बगहा, अप्रैल 16 -- बेतिया । नगर के सोवा बाबू चौक से अवंतिका चौक होते शीतला माई स्थान तक एवं ट्रैफिक चौक से जंगी मस्जिद होते हुए खुदाबख्श चौक तक डबल लेन पीसीसी रोड और नाला निर्माण की योजना जारी कर दी गई है। 3 करोड़ की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा उक्त बातें निगम की मेंयर गरिमा देवी सिकारिया ने सोमवार को कही। निगम प्रशासन द्वारा ई. टेंडरिंग़ से योजना को राज्य योजना मद के आवंटन से नगर निगम द्वारा निविदा का प्रकाशन कर दी गई है। इस योजना पर कुल 2 करोड़ 99 लाख 96 हजार 667 की प्राक्कलित लागत को नगर निगम प्रशासन एवं विभाग द्वारा स्वीकृति दी गई है। इस योजना में सड़क निर्माण के साथ-साथ नाला निर्माण भी शामिल है, जिससे मीना बाजार की जल निकासी की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। इस कार्य को 9 माह की निर्धारित अवधि में पूरा करने का लक्ष्य र...