बागपत, मई 4 -- बड़ौत। नगर के 14 सर्राफा व्यापारियों के करीब तीन करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर पश्चिम बंगाल के दो कारीगर फरार हो गए। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सर्राफा व्यापारी एसोसिएशन के पदाधिकारी इंस्पेक्टर से मिले। एसोसिएशन के अध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने फरार कारीगरों की तलाश शुरू कर दी है। बड़ौत सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष आलोक जैन ने बताया कि कारीगरों से आभूषण तैयार कराए जाते हैं। पश्चिम बंगाल निवासी मोहम्मद आयुष शेख और उसके भाई मोहम्मद मिनहाज शेख करीब 15 साल से बड़ौत के सर्राफा बाजार में दुकान किराए पर लेकर सर्राफा व्यापारियों के आभूषण तैयार करने का काम करते थे। बड़ौत और उसके आसपास के सर्राफा व्यापारियों के आभूषण उनके पास तैयार करने के लिए आए हुए थे। इसके अलावा कुछ व्यापारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.